जम्मू-कश्मीर: डोडा में SOG से राइफल छीनने की कोशिश में युवक की मौत, 3 जवान घायल
देश
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बीती रात तनावपूर्ण माहौल रहा। यहां जै-गंडोह रोड पर हुई एक झडप में 30 साल के आरीफ हुसैन की मौत हो गई, जबकि स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के 3 जवान जख्मी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आरीफ हुसैन ने कथित तौर पर SOG टीम के एक सदस्य से उसकी सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। इसी कोशिश के दौरान झडप बढ़ गई और फायरिंग शुरू हो गई। घायलों समेत चारों लोगों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन आरीफ हुसैन को बचाया नहीं जा सका।
भद्रवाह में उपदेशक हिरासत में, सुरक्षा बल तैनात
पुलिस ने पूछताछ के लिए एक स्थानीय धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया है। हालांकि, इस मामले से उसका क्या संबंध है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भद्रवाह में अतिरिक्त CRPF और पुलिस बल तैनात किए गए हैं।