NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब: बठिंडा में एक और जवान की गोली लगने से मौत, पुरानी घटना से संबंध नहीं
    अगली खबर
    पंजाब: बठिंडा में एक और जवान की गोली लगने से मौत, पुरानी घटना से संबंध नहीं
    पंजाब के बठिंडा में एक और जवान की गोली लगने से मौत

    पंजाब: बठिंडा में एक और जवान की गोली लगने से मौत, पुरानी घटना से संबंध नहीं

    लेखन नवीन
    Apr 13, 2023
    11:37 am

    क्या है खबर?

    पंजाब के बठिंडा में सेना के एक और जवान की गोली लगने से मौत हो गई। ये हादसा गलती से गोली चलने के कारण हुआ और मृतक जवान की शिनाख्त लघु राज शंकर के रूप में हुई है।

    इस हादसे की सूचना सेना की ओर से बठिंडा पुलिस को दी गई है। इससे पहले बुधवार तड़के हुई गोलीबारी में 4 जवानों की मौत हो गई थी। इस मामले में 2 संदिग्धों की तलाश जारी है।

    बयान

    सर्विस राइफल साफ करते समय गलती से चली गोली- पुलिस

    बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि बीती रात सेना के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है और ये हादसा सर्विस राइफल साफ करने के दौरान गलती से गोली चलने के कारण हुआ।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन में हुई गोलीबारी के बाद अलर्ट जारी किया गया है। शुरुआती जांच में इन दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नजर नहीं आ रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    जवान की सर्विस राइफल से गलती से चली गोली

    An Army jawan died of a bullet injury as his service weapon went off accidentally in Punjab's Bathinda last night. The deceased jawan has been identified as Laghu Raj Shankar: Gurdeep Singh, SHO, Bathinda Cantt Police Station

    (file pic) pic.twitter.com/y94XLFjs57

    — ANI (@ANI) April 13, 2023

    गोलीबारी

    सेना ने गोलीबारी मामले में दर्ज कराई FIR

    पुलिस के मुताबिक, बुधवार को मिलिट्री स्टेशन में हुई गोलीबारी के बाद मेजर आशुतोष शुक्ला की शिकायत के आधार पर बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। इसमें दो अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    इस मामले की सेना और पंजाब पुलिस संयुक्त जांच कर रही हैं। इसके अलावा गोलीबारी में इस्तेमाल राइफल को बरामद कर लिया गया है।

    FIR

    FIR में क्या है?

    FIR के अनुसार, गोलीबारी के बाद एक जवान ने कुर्ता पायजामा पहने 2 अज्ञात नक़ाबपोश लोगों को बैरक से बाहर आते देखा था।

    इनमें से एक के पास राइफल और दूसरे के पास कुल्हाड़ी थी। ये दोनों ही संदिग्ध हमलावर औसत कद के थे, जो जवान को देखते ही बैरक से निकलकर पास के जंगल में भाग गए।

    इसके बाद देखा गया कि बैरक में 4 जवानों के शव खून से लथपथ पड़े हैं और उन्हें कई गोलियां लगी हैं।

    जानकारी

    गोलीबारी में मार गए जवानों की हुई शिनाख्त

    सैन्य स्टेशन बठिंडा में हुई गोलीबारी में सागर बन्ने (25 साल), योगेश कुमार जे (24 साल), संतोष एम नागराल (25 साल) और कमलेश आर (24 साल) की मौत हो गई थी। इन मारे गए जवानों में से दो कर्नाटक और दो तमिलनाडु से थे।

    जांच

    पुलिस जांच अधिकारी ने क्या कहा?

    बठिंडा के पुलिस अधीक्षक (SP) अजय गांधी इस मामले में जुटी जांच टीम की अगुवाई कर रहे हैं।

    SP गांधी ने कहा, "घटनास्थल से राइफल के 19 खाली खोखे मिले हैं और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। एहतियातन पूरे इलाके को खाली करवा लिया गया है और सेना तलाशी अभियान चला रही है।"

    पुलिस पहले ही इसके कोई आतंकी घटना होने की संभावना से इनकार कर चुकी है।

    सेना

    तलाशी अभियान में दौरान मिली गायब हुई राइफल- सेना

    घटना से 2 दिन पहले गार्ड रूम से एक इंसास राइफल और कुछ गोलियां गायब हुई थीं। गोलीबारी में इसी राइफल का इस्तेमाल होने का शक है।

    भारतीय सेना की ओर जारी बयान में कहा गया है कि तलाशी में जुटी टीम को राइफल मिल गई है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। इस जांच से पता चलेगा की वारदात में ये राइफल इस्तेमाल हुई या नहीं।

    फिलहाल किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO

    पंजाब

    पंजाब: शादी और निजी कार्यक्रमों के लिए बुक हो सकेगा पुलिस बैंड, देने होंगे इतने रुपये पंजाब पुलिस
    पंजाब सरकार ने रद्द किया TET, पेपर में ही हाइलाइट किए गए उत्तर शिक्षक योग्यता परीक्षा
    पंजाब: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, 9 अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई नरेंद्र मोदी
    पंजाब: अमृतपाल सिंह को हिरासत में लिया गया, पूरे राज्य में रविवार तक इंटरनेट बंद पंजाब पुलिस

    गोलीबारी की घटना

    कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल कानपुर
    अमेरिका: अब राजधानी वॉशिंगटन DC में हुई गोलीबारी; पुलिस अधिकारी समेत कई घायल, नाबालिग की मौत अमेरिका
    अमेरिका में नया बंदूक नियंत्रण कानून, राष्ट्रपति बाइडन ने किए हस्ताक्षर अमेरिका
    डेनमार्क: कोपेनहेगन के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत डेनमार्क
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025