राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट में आया पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा का नाम
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में आज विशेष जांच दल (SIT) की अंतिम रिपोर्ट आनी है। इस रिपोर्ट में भर्ती में हुई लापरवाही और बैंक के नियमों को अनदेखा करने की बात सामने आई है। इसमें पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा को भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। उन पर आरोप है कि उन्होंने हाउसकीपिंग और बाहरी कर्मचारियों को ही दान संभालने की छूट दे दी थी।
SIT सुरक्षा बढ़ाने के लिए दे सकती है कई सुझाव
भविष्य में ऐसी गड़बड़ी दोबारा न हो, इसके लिए SIT बायोमेट्रिक लॉगिन, नियमित जांच और AI कैमरों जैसे उपाय सुझा सकती है। इस पूरे मामले की शुरुआत पिछले महीने हुई थी, जब पूर्व विधायक पवन पांडे ने आरोप लगाया था कि 7 से 7.5 करोड़ रुपये का दान गायब हो गया है। इस खुलासे के बाद से अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, ट्रस्ट के 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के खर्च की भी जांच चल रही है और अनिल मिश्रा समेत कई प्रमुख सदस्यों को अपने पद से हटना पड़ा है।