आंध्र प्रदेश: 140 करोड़ में लिथियम-गैलियम की खोज से भारत को मिलेगी नई शक्ति
देश
आंध्र प्रदेश के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार ने खनिज खोज को बढ़ावा देने के लिए 2 अहम समझौते किए हैं। इनमें से पहला समझौता CSIR-NGRI के साथ 140 करोड़ रुपये का है। इसके तहत कडपा बेसिन में लिथियम और गैलियम जैसे जरूरी खनिजों की खोज की जाएगी। ये दोनों खनिज देश के लिए बेहद अहम हैं।
दूसरा समझौता IIT (ISM) धनबाद-TEXMiN के साथ हुआ है, जिसका उद्देश्य माइनिंग रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना है।
थुम्मलापल्ले के पास मिला लिथियम और गैलियम
NGRI ने थुम्मलापल्ले के पास शुरुआती अध्ययनों में लिथियम और गैलियम की आशाजनक मात्रा पाई है। अब नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट से पूरा फंड मिलने के बाद, टीम वेंपल्ले के आसपास के इलाकों में और ज्यादा गहराई से खोजबीन करेगी।