आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू AI और ड्रोन से ऐसे जुटाएंगे 1.27 लाख करोड़ रुपये
आंध्र प्रदेश सरकार ने अगले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का बड़ा लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू चाहते हैं कि राजस्व जुटाने वाले सभी विभाग ज्यादा तकनीक का इस्तेमाल करें और राजस्व के नुकसान को रोकने पर ध्यान दें। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में ही राज्य की अपनी कमाई में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, जो 1,10,643 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।
आंध्र प्रदेश में GST से सबसे ज्यादा कमाई
वित्त वर्ष 2025-26 में GST से सबसे ज्यादा पैसा आया, जो कुल 33,679 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन से 11,047 करोड़ रुपये और माइंस से 10,300 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
मुख्यमंत्री नायडू जमीन के झगड़ों को जल्दी सुलझाने पर जोर दे रहे हैं ताकि स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन से होने वाली कमाई बढ़ सके। वे यह भी चाहते हैं कि हर जिला अपनी तरक्की खुद करे। इस योजना में GST जांच के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया जाएगा और सर्वे के लिए ड्रोन का उपयोग होगा, ताकि टैक्स कलेक्शन को ज्यादा स्मार्ट बनाया जा सके। खास बात यह है कि चालू वित्त वर्ष के पहले 42 दिनों में ही राज्य की कमाई में 38 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल देखी गई है। यह दिखाता है कि राज्य सरकार सही रास्ते पर चल रही है।