सुपर 30 वाले आनंद कुमार ने शुरू किया 'सुपर इंफिनिटी', छात्रों को पढ़ाएंगे गणित
देश
सुपर 30 से मशहूर हुए शिक्षक आनंद कुमार ने अब एक नई शुरुआत की है। उन्होंने 'सुपर इंफिनिटी' नाम से एक मुफ्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका मकसद है कि गणित की पढ़ाई को हर किसी तक पहुंचाया जाए और उसे आसान बनाया जाए। यह प्लेटफॉर्म 12 जून 2026 से शुरू हो जाएगा। इसमें स्कूल की बेसिक गणित से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की मुश्किल तैयारी तक, सब कुछ मुफ्त में उपलब्ध होगा।