दिल्ली मेट्रो में 'जींस' विवाद: बुजुर्ग महिला ने युवती को किया प्रताड़ित
देश
दिल्ली मेट्रो में एक महिला के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक बुजुर्ग महिला यात्री ने उसे जींस और फुल-स्लीव कोर्सेट टॉप पहनने को लेकर परेशान किया। पीड़ित महिला के मुताबिक, बुजुर्ग यात्री ने उसे पीछे से 2 बार छुआ और पूरी यात्रा के दौरान उसके कपड़ों पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां करती रही।
शुरुआत में पीड़ित महिला को लगा कि यह सब अनजाने में हो रहा है, लेकिन जब यात्री की बातें और हरकतें बढ़ती गईं, तो उसे समझ आया कि यह जानबूझकर किया जा रहा था। इस घटना में एक अजीब मोड़ तब आया, जब आरोपी बुजुर्ग महिला यात्री सो गई और अपना स्टेशन ही छोड़ गई।