साइबर हमलों के बीच CBSE पोर्टल का कमाल, 70,000 से ज्यादा आवेदन सफलतापूर्वक संभाले
देश
CBSE ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल गलत मार्कशीट या गायब पन्नों जैसी शिकायतों को दूर करने के लिए बनाया गया है। 2 जून से अब तक इस पोर्टल पर 70,000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। पोर्टल लॉन्च होते ही इसे कई साइबर हमलों का सामना करना पड़ा, लेकिन बोर्ड ने सिस्टम को चालू रखा ताकि छात्र बिना किसी तनाव के अपने रिजल्ट चेक कर सकें या री-इवैल्यूएशन की मांग कर सकें।
CBSE ने DDoS हमले को रोका
CBSE ने पोर्टल लॉन्च करने से पहले कड़े सिक्योरिटी टेस्ट किए थे, जिसमें पेनेट्रेशन टेस्ट और स्ट्रेस टेस्ट शामिल थे। 3 जून को एक बड़ा DDoS हमला हुआ, जिसे फायरवॉल और DDoS प्रोटेक्शन के जरिए तुरंत रोक दिया गया। बोर्ड का कहना है कि हर छात्र की शिकायत की सावधानी से जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद अपडेट दिए जाएंगे।