ओडिशा में बाढ़ से फसल बर्बाद, किसान ने की आत्महत्या; एक हफ्ते में दूसरा मामला
देश
ओडिशा के गंजाम में रहने वाले 33 साल के किसान बुलू मल्लिक ने चक्रवात 'अर्नब' के कारण आई बाढ में अपनी सब्जियों की फसल बर्बाद होने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।
उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनकी मौत के बाद सरकारी जांच शुरू हो गई है।
गंजम में दूसरे किसान की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन
एक हफ्ते के अंदर गंजाम में किसान की आत्महत्या का यह दूसरा मामला सामने आया है। मल्लिक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी थी, जिसे पुलिस और तहसीलदार के दखल के बाद ही खोला जा सका।
गुरुवार को जिले के BJD नेताओं ने मल्लिक के घर जाकर उनके रिश्तेदारों से बातचीत की। वहीं, ओडिशा कृषक सभा की गंजाम इकाई फसल नुकसान से बुरी तरह प्रभावित परिवारों के लिए तुरंत सरकारी मदद की मांग कर रही है।