उत्तर प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां 2 छोटी बच्चियों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को गुलाह नदी के किनारे खेलते हुए उन्होंने जहरीले पौधे की फलियां तोड़कर खा ली थीं।
मरने वाली बच्चियों की पहचान 4 साल की माहेनूर और 6 साल की चाहत के तौर पर हुई है।
तीसरी बच्ची की हालत गंभीर
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम कराए बिना ही दफना दिया गया था। घटना के समय उनके साथ एक तीसरी बच्ची साधिका (6 साल) भी थी।
साधिका अभी भी गंभीर हालत में है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।