आज गुजरात में क्यों नहीं खुलेंगे बैंक?
देश
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के लिए आज शनिवार को पूरे गुजरात के बैंक बंद रहेंगे। यह कोई आम छुट्टी नहीं है, बल्कि सरकार ने आज के लिए खास तौर पर बैंकों को बंद रखने का फैसला किया है।
वैसे आज 5वां शनिवार है और काम-काज का दिन होता है।
हालांकि, दिल्ली और मुंबई जैसे बाकी राज्यों में बैंक हमेशा की तरह खुले रहेंगे। बैंकों के बंद होने का ये फैसला सिर्फ गुजरात के लिए है।
प्रधानमंत्री करेंगे 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में हैं। वे सरदार पटेल की 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और साथ ही 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।
भारत को एक साथ जोड़ने में सरदार पटेल की बड़ी भूमिका रही है, इसलिए उनके जन्मदिन को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के तौर पर मनाया जाता है।