अकासा एयर ने फिर टालीं सऊदी अरब के लिए उड़ानें, सुरक्षा खतरे के चलते कई सेवाएं भी रद्द
अकासा एयर ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें एक बार फिर टाल दी हैं। कंपनी ने जेद्दाह की उड़ानें 18 नवंबर तक और रियाद की उड़ानें 30 नवंबर तक के लिए रद्द की हैं। सिर्फ अकासा एयर ही नहीं, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी बड़ी एयरलाइंस ने भी जेद्दाह, रियाद और दम्मम के लिए अपनी उड़ानें 14 नवंबर तक रोक दी हैं। इंडिगो ने भी सऊदी अरब के कई शहरों के लिए अपनी सेवाएं 14 नवंबर तक निलंबित कर दी हैं। सऊदी अरब में लगातार बनी हुई सुरक्षा चिंताओं के चलते यह कदम उठाया गया है।
जेद्दाह में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
विमानन कंपनियों ने यह कदम सऊदी अरब में कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर हुए हमलों के बाद उठाया है। दम्मम हवाई अड्डे पर हुई एक घटना भी इसमें शामिल है, जहां दुर्भाग्यवश एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी और 2 अन्य घायल हो गए थे। जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए एयरलाइंस, स्थानीय अधिकारियों और समुदाय के संगठनों के साथ तालमेल बिठा रहा है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे सतर्क रहें, अपनी यात्रा की योजनाओं को अच्छी तरह जांच लें और अगर वे उस तरफ जा रहे हैं तो सुरक्षा से जुड़ी सभी सलाहों का पूरी तरह पालन करें।