गुरुवार की रात चेन्नई से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के यात्रियों के लिए बहुत मुश्किल भरी रही। करीब 180 यात्रियों को एयरपोर्ट पर 6 घंटे से भी ज्यादा इंतजार करना पड़ा।
उनकी फ्लाइट जो रात 8 बजे उड़ान भरने वाली थी, वह आखिरकार देर रात 1:30 बजे रवाना हुई। दरअसल, दिल्ली से आने वाला विमान देर से पहुंचा था, जिस वजह से यह देरी हुई।
सुरक्षाकर्मियों को दखल देना पड़ा
कोई ठोस जानकारी न मिलने पर कई यात्री एयर इंडिया के स्टाफ से बहस करने लगे कि उनकी उड़ान आखिर कब भरेगी। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा और सबको शांत कराना पड़ा।