एयर इंडिया ने मध्य पूर्व में सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए अपनी उड़ानों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला किया है।
जिन लोगों ने 27 नवंबर या उससे पहले अपनी टिकट बुक करवाई थी और जिनकी यात्रा 31 दिसंबर तक होनी थी, उन्हें पूरा पैसा वापस मिलेगा। अगर उस रूट पर सीटें खाली हैं, तो वे एक बार मुफ्त में अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं।
तारीख बदलने की अनुमति 14 जनवरी 2027 तक
जिन यात्रियों को अपना टिकट रद्द नहीं करवाना है और वे अपनी यात्रा की तारीख में बदलाव चाहते हैं, वे सऊदी अरब में एयर इंडिया के किसी भी चालू स्टेशन के लिए या वहां से अपनी यात्रा दोबारा तय कर सकते हैं।
बस यह याद रखना होगा कि उनकी नई यात्रा 14 जनवरी 2027 तक पूरी हो जानी चाहिए।