थाईलैंड के फुकेत में उतरते समय एयर इंडिया एक्सप्रेस का पहिया निकलकर अलग हुआ, हादसा टला
क्या है खबर?
थाईलैंड के फुकेत में बुधवार को बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा। यहां एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का एक पहिया हवाई पट्टी पर उतरते समय निकल गया। हादसे के बाद विमान हवाई पट्टी पर ही फंसा रहा, जिसकी वजह से कई उड़ानों का संचालन रोक दिया गया। इससे कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अभी तक हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच जारी है।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
एयर इंडिया एक्सप्रेस का बोइंग 737 मैक्स-8 हैदराबाद से उड़ान भरकर फुकेत में पहुंचा था। तभी हवाई पट्टी पर उतरते समय उसमें खराबी आ गई। विमान का एक पहिया निकल गया था, जो कि तेज लैंडिंग के कारण हुआ माना जा रहा है। घटना के उड़ान IX-938 में चालक दल के सदस्यों के साथ 133 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हवाई पट्टी पर परिचालन शाम 6 बजे तक रोक दिया गया है।
ट्विटर पोस्ट
विमान बिना पहिये का
Via: @TNAMCOT, Air India Express' VT-BWQ Suffered a Hard Landing at Phuket, Damaging the Entire Front Landing Gear, & Thus, Blocking the Runway 🇮🇳🇹🇭
— AviationAll (@AviationAll_) March 11, 2026
Efforts are Underway to Remove the Stricken 737-8, with Phuket being Closed for Operations till 1800hrs Local Time. pic.twitter.com/1ZwAoSZPMV