अगर आप इस महीने एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस से सऊदी अरब जाने का सोच रहे थे, तो यह जानकारी आपके काम की है। रियाद और दम्माम के लिए उड़ानें 30 नवंबर तक निलंबित कर दी गई हैं, जबकि जेद्दा के लिए उड़ानें 21 नवंबर तक बंद रहेंगी।
एयरलाइंस का कहना है कि यह फैसला क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया है।
मुफ्त री-बुकिंग या रिफंड, ट्रांसफर की भी सुविधा
यात्रियों के पास कुछ विकल्प मौजूद हैं। वे अपनी टिकट मुफ्त में री-बुक करा सकते हैं (बशर्ते दूसरी उड़ान में जगह खाली हो), या फिर अपनी बुकिंग रद्द कराकर पूरा रिफंड ले सकते हैं, जिसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री अपनी बुकिंग को सऊदी अरब या बहरीन में एयरलाइन के किसी भी चालू स्टेशन से या तक ट्रांसफर कर सकते हैं।