LOADING...
अहमदाबाद विमान हादसे में मृतक संख्या बढ़ी, उड्डयन मंत्री बोले- पायलट ने आपातकालीन संदेश भेजा था
अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है

अहमदाबाद विमान हादसे में मृतक संख्या बढ़ी, उड्डयन मंत्री बोले- पायलट ने आपातकालीन संदेश भेजा था

लेखन आबिद खान
Jun 14, 2025
04:23 pm

क्या है खबर?

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 275 पर पहुंच गई है। आज अस्पताल में भर्ती कुछ घायलों ने दम तोड़ दिया है, जिसके बाद ये आंकड़ा बढ़ा है। मृतकों में विमान में सवार 241 यात्री और चालक दल के सदस्य और बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मौजूद 34 लोग शामिल हैं। हॉस्टल में जो लोग मारे गए, उनमें 5 डॉक्टर और बाकी 31 कर्मचारी और अन्य लोग हैं।

बयान

नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद

मामले पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, "पहले दिन से हादसे की जांच जारी है। केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच समिति बनाई गई है। हवाई अड्डे से 2 किलोमीटर दूर हादसा हुआ। पायलट ने आपातकालीन संदेश भेजा था। विमान का ATS से संपर्क टूट गया था। नायडू ने कहा कि शुक्रवार शाम 5 बजे विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ है, इससे हादसे का कारणों का पता चलेगा।

ट्विटर पोस्ट

आज विमान के मलबे को हटाया गया 

संदेश

मंत्रालय ने दी विमान के बारे में ये जानकारियां

उड्डयन मंत्रालय के सचिव समर कुमार सिन्हा ने कहा, "एयर इंडिया के विमान ने दोपहर 1.39 बजे टेकऑफ किया था और कुछ ही सेकंड में 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर विमान ऊंचाई खोने लगा। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर थे। 1: 39 मिनट पर पायलट ने ATC को MAYDAY यानी आपातकाल की सूचना दी थी। ATC ने विमान से संपर्क करने की कोशिश की तो जवाब नहीं मिला।"

रिपोर्ट

समिति 3 महीने में देगी रिपोर्ट- मंत्री

मंत्री नायडू ने कहा, "हमने घटना की जांच के लिए तुरंत समिति का गठन कर दिया है। गृह सचिव समिति के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव, गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, गुजरात से एक प्रतिनिधि, राज्य आपदा प्रतिक्रिया प्राधिकरण, अहमदाबाद पुलिस आयुक्त, भारतीय वायु सेना से DG निरीक्षण और सुरक्षा, IB से विशेष निदेशक और फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय से निदेशक शामिल हैं। हमने समिति के लिए 3 महीने की समय सीमा तय की है।"

शव

अब तक 8 शवों की पहचान हुई

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट रजनीश पटेल ने कहा, "अब तक 248 शवों का DNA सैंपल्स का क्रॉस वेरिफिकेशन हुआ है, जिसमें से 6 का DNA मैच हुआ है। 2 मृतकों के परिवारों को शव सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 8 घायल अभी भी अस्पताल में हैं। एक की हालत नाजुक है। सभी का इलाज जारी है।" बता दें कि शव गंभीर तरीके से चल गए हैं, जिनके पहचान के लिए DNA सैंपलिंग की जा रही है।