ऑनलाइन 'सीक्रेट हाउस' चैलेंज ने मचाई खलबली, मेरठ में गुम हुए बच्चे 2 घंटे में सुरक्षित मिले
उत्तर प्रदेश के मेरठ में 11 और 7 साल के दो छोटे बच्चे अचानक गायब हो गए। दरअसल, उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो देखा था, जिसमें 'सीक्रेट हाउस' चैलेंज चल रहा था। उस वीडियो में 24 घंटे तक छिपना होता है। बच्चों ने सोचा कि क्यों न वे भी इसे आजमाकर देखें। उन्होंने घर के पास ही एक छोटी सी छिपने की जगह बनाई और अंदर चले गए। जब शाम तक वे वापस नहीं आए, तो घर में हलचल मच गई। परिवार वालों ने पूरे इलाके में और रिश्तेदारों के यहाँ हर जगह तलाश की, पर उनका कोई अता-पता नहीं चला। आखिरकार, परेशान होकर उन्होंने पुलिस को खबर दी।
बच्चों ने फार्महाउस के पास बनाया अपना 'सीक्रेट हाउस'
पुलिस और 'मिशन शक्ति' टीम ने सिर्फ 2 घंटे के अंदर ही उन्हें ढूंढ निकाला। बच्चे एक फार्महाउस के पास सुरक्षित मिले। पता चला कि उन्होंने वहीं पास में ही अपनी छोटी सी जगह बनाई थी, बिल्कुल वैसी ही जैसी वीडियो में फिखाई गई थी। जब पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछा, तो बच्चों ने बताया कि उन्होंने जो कुछ किया, वह बस ऑनलाइन देखकर ही किया था।