शोपियां में सुरक्षाबलों ने घेरे 7 गांव, आतंकियों से भीषण मुठभेड़
देश
सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। दरअसल, उन्हें एक बाग में कुलगाम के लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों लतीफ और जाकिर के छिपे होने की खबर मिली थी। जैसे ही आतंकियों ने सैनिकों पर गोली चलाई मुठभेड़ छिड़ गई।
सुरक्षा बलों ने शोपियां के 7 गांवों की घेराबंदी की
सुरक्षा बलों ने आतंकियों के करीब पहुंचने से पहले 7 गांवों की घेराबंदी कर ली और उनके भागने के सभी रास्ते सील कर दिए। शुक्रवार शाम होते-होते 4 गांवों की तलाशी पूरी कर ली गई, जिससे यह पक्का हो गया कि कोई आतंकी बचकर निकल न पाए। शोपियां का इलाका अक्सर आतंकियों को आसानी से छिपने और भाग निकलने का मौका देता है।