NEET-UG हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस का निर्देश, प्रदर्शनों में अब 'शांत' रहना ही समाधान
दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों को संभालने के लिए नए नियम जारी किए हैं। ये नियम खासकर NEET-UG पेपर लीक से जुड़े प्रदर्शनों के बाद जारी किए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे थे। इन नए निर्देशों में पुलिसकर्मियों को शांत रहने, प्रदर्शनकारियों से बहस न करने और किसी भी बात को सोशल मीडिया पर विवाद का रूप लेने से रोकने पर जोर दिया गया है।
अधिकारियों से तटस्थ भाषा इस्तेमाल करने को कहा गया
पुलिसकर्मियों को भावनाओं में बहकर या किसी उकसावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है। उन्हें न तो चिल्लाना है, न किसी का सामान छीनना है और न ही बहस में उलझना है।
इसके बजाय, उन्हें शांत रहकर 'कृपया सहयोग करें, हम अपना कर्तव्य निभा रहे हैं' जैसे तटस्थ वाक्यों का इस्तेमाल करने को कहा गया है। इन दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि आजकल हर जगह कैमरों की नजर रहती है, ऐसे में शांत रहने से विवादास्पद वीडियो वायरल होने से बचा जा सकता है।