मस्ती महंगी पड़ी: मुंबई के म्यूजिक शो में एक की मौत, महिला अस्पताल में भर्ती
मुम्बई में 'क्लांगकुन्स्टलर' के 'ऑल नाइट लॉन्ग' म्यूजिकल शो में बीती रात की मस्ती दुखद घटना में बदल गई। यहां 35 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों ने जरूरत से ज्यादा शराब पी रखी थी। NSCI डोम में नाचते समय अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उस व्यक्ति को बचा नहीं पाए। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि डिहाइड्रेशन भी इसका एक कारण हो सकता है।
पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की
पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसी साल अप्रैल में गोरेगांव में एक कॉन्सर्ट के दौरान भी 2 लोगों की मौत हुई थी, जिस पर नशीली दवाओं के ओवरडोज का संदेह था। ये घटनाएं साफ बताती हैं कि ऐसे बड़े आयोजनों में लोगों की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम और सहायता की व्यवस्था होना कितनी जरूरी है।