केतन हत्याकांड: पिता ने की फांसी की मांग, परिवार के सदस्यों पर शक
देश
केतन अग्रवाल को कथित तौर पर उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी ने लोहागढ़ किले से धक्का दे दिया था। इस घटना के बाद केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने अपने बेटे को मारने वाले दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
विशाल अग्रवाल को इस मामले में गोयल के परिवार की भूमिका होने का भी शक है। उन्होंने उज्ज्वल निकम को इस केस का विशेष सरकारी वकील नियुक्त करने की मांग भी की है।
चार्जशीट में 'माही' नाम के फजी अकाउंट का खुलासा
पुलिस ने इस मामले में अभी हाल ही में एक बड़ी चार्जशीट दाखिल की है। इसमें सामने आया है कि केतन को फंसाने के लिए 'माही' नाम के एक फजी इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था।
विशाल अग्रवाल इस मामले में फास्ट-ट्रैक ट्रायल चाहते हैं और चार्जशीट की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। विशाल ने साफ कहा है कि उन्हें अपने बेटे केतन के लिए बस जल्द से जल्द न्याय चाहिए।