दिल्ली: 40 घंटे बाद खत्म हुआ इंतजार, नाले में बहे 18 साल के अंकित का मिला शव
देश
दिल्ली के सरिता विहार के नाले में 7 अगस्त को पानी के तेज बहाव में बहे 18 साल के अंकित का शव 40 घंटे के अथक तलाशी अभियान के बाद रेस्क्यू टीमों ने बरामद कर लिया है। अंकित के दोस्त ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी थी, लेकिन भारी बारिश और तेज पानी के कारण तलाश अभियान चलाना बेहद मुश्किल हो गया था।
अंकित का शव आगरा नहर में मिला
मुश्किल मौसम के बावजूद, डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीमों ने आखिरकार अंकित का शव आगरा नहर से ढूंढ निकाला। पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में किसी तरह की कोई साजिश नहीं थी।
इसी बीच, 6 अगस्त से बिजवासन में लापता एक और शख्स की तलाश अभी भी जारी है। वहीं, एक पिता आज भी अपने बेटे के मिलने का इंतजार कर रहा है, जो करीब एक महीना पहले यमुना में डूब गया था।