बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, हाई कोर्ट के आदेश पर अस्पताल में भर्ती
कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंतर-मंतर पर 20 दिनों से जारी उनकी भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि डाक्टरों की सलाह और हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और वे जल्द ठीक हों।
जंतर-मंतर पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात
जंतर-मंतर के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। वांगचुक को अस्पताल ले जाते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया, लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाला। डिप्टी कमिश्नर सचिन शर्मा ने वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को 'बेहद जरूरी चिकित्सकीय कदम' बताया और पुलिस ने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की अपील की है।