कैब में ड्राइवर ने किया यौन शोषण, महिला ने चीखकर खुद को बचाया; आरोपी गिरफ्तार
देश
बेंगलुरु में 9 जून को रात करीब 1:30 बजे ओला कैब में सफर कर रही एक महिला के लिए वो यात्रा एक डरावना अनुभव बन गई। ड्राइवर ने ट्रैफिक होने का बहाना बनाकर रास्ता बदलने को कहा, लेकिन उसने कैब को एक सुनसान जगह ले जाकर महिला यात्री का यौन शोषण किया। यह घटना सुबह 1:30 से 1:45 बजे के बीच हुई। इस दौरान महिला यात्री घबरा गई थी, लेकिन उसने अपनी सूझबूझ से खुद को बचाया।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस रिपोर्ट बताती है कि ड्राइवर ने कैब रोकी और महिला यात्री के कपड़े उतारने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया और फौरन अपने पति को फोन कर दिया। यह देखकर ड्राइवर घबरा गया और उसने महिला को कैब से बाहर धक्का देकर गाड़ी भगा दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।