जेवर हवाई अड्डा: अब ट्रैफिक भूल जाओ, AC बसें और एलिवेटेड सड़कों से सफर होगा तेज
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर तक पहुंचना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। दिल्ली सरकार एक सीधी एयर कंडीशन्ड बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके साथ ही, कई नई एलिवेटेड सड़कें भी बन रही हैं जो दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और NCR के दूसरे शहरों को इस एयरपोर्ट से जोड़ेंगी। इन सभी उपायों से यात्रा का समय घटेगा और एयरपोर्ट तक का सफर काफी सुविधाजनक और तनाव-मुक्त हो जाएगा।
DTC की बसें और केंद्र की 650 करोड़ की सड़क
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) दिल्ली से सीधे जेवर एयरपोर्ट तक विशेष एयर कंडीशन्ड बसें चलाने की योजना बना रहा है। यही नहीं, रेवाड़ी और गाजियाबाद जैसे शहरों के लिए भी ऐसे ही रूट तैयार करने पर विचार चल रहा है। उधर, केंद्र सरकार भी कई एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी में है। इनमें कालंदी कुंज से होकर गुजरने वाली 650 करोड़ रुपये की एक बड़ी सड़क भी शामिल है। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद है कि यात्री तेजी से एयरपोर्ट पहुंच सकें और उन्हें ट्रैफिक जाम की परेशानी ना झेलनी पड़े।