जंतर-मंतर पर मंत्री का इस्तीफा मांगेंगे दीपके, अमेरिका से लौटकर युवाओं को दिया ये अनोखा बुलावा- झंडे घर छोड़ आओ
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके बोस्टन से उड़ान भरकर इस शनिवार सुबह दिल्ली आ रहे हैं। वे यहां कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ मिलकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की इजाजत मांगेंगे। दिपके ने लिखा, 'मैं भारत की तरफ जा रहा हूं... अपना भाग्य संविधान के हाथों में छोड़ रहा हूं। #JaiBhim।' इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य मकसद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना है। इसमें सभी राजनीतिक विचारधारा के लोगों को शामिल होने का न्योता दिया गया है।
CJP ने युवाओं से की अपील: घर पर ही छोड़ें पार्टी के झंडे
CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने युवाओं, खासकर जेन जी के लिए एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन उन मुद्दों पर नेताओं को जवाबदेह बनाने के लिए है जो आज के युवाओं के लिए सबसे ज्यादा अहम हैं। उन्होंने सबसे आग्रह किया कि वे पार्टी के झंडे घर पर ही छोड़कर आएं और बदलाव के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।