Loading...
दिवाली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', AQI 350 के पार
दिवाली के बाद दिल्ली के AQI में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है

दिवाली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', AQI 350 के पार

लेखन आबिद खान
Nov 09, 2026
09:27 am

क्या है खबर?

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली में घनी धुंध छाई हुई है। पटाखों के असर के चलते कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है और दृश्यता बेहद कम हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 8 नवंबर को रात 11:05 बजे दिल्ली का समग्र AQI 373 था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

AQI

रात 1 बजे 1,331 हुआ AQI

AQI.in के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का AQI आज सुबह 8:01 बजे 663 था। रात 1:31 बजे ये 1,331 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

अगर पिछले साल से तुलना करे तो दिवाली के अगले दिन यानी 21 अक्टूबर 2025 को AQI 393 दर्ज किया गया था। यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल AQI में लगभग 69 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

आज सुबह राजधानी के ज्यादातर इलाके धुंध से ढंके नजर आए।

क्षेत्र

पूरे दिल्ली-NCR की हालत खराब

पूरे दिल्ली-NCR में AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है। नोएडा का AQI 319 रहा, जबकि गाजियाबाद का 360, गुरुग्राम का 280 और फरीदाबाद का 297 रहा। ये चारों शहर 'अत्यंत खराब' श्रेणी में हैं।

दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' रही। इनमें अलीपुर, बवाना, बुराड़ी, चांदनी चौक, मुंडका, पंजाबी बाग, रोहिणी और विवेक विहार सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। यहां AQI 400 के पार दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में धुंध की चादर

ADVERTISEMENT

प्रदूषण

दिवाली की रात कैसे बढ़ता गया प्रदूषण?

आंकड़ों से पता चलता है कि दिवाली की रात दिल्ली में प्रदूषण में सबसे तीव्र वृद्धि रात करीब 10 बजे शुरू हुई। रात 9:31 बजे ही वायु गुणवत्ता खराब थी, जब यह 681 दर्ज की गई।

इसके बाद रात 11 बजे तक यह 1,153 तक पहुंच गई और रात करीब डेढ़ बजे अपने उच्चतम स्तर 1,331 पर पहुंच गई।

सुबह होते-होते AQI कम हुआ, लेकिन फिर भी यह 600 के ऊपर बना रहा।

PM2.5

कैसे बढ़ता गया PM2.5 का स्तर?

हिंदुस्तान टाइम्स के पॉल्यूशन डैशबोर्ड के अनुसार, दिवाली की रात को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रात 8 बजे से ही भारी गिरावट आई। CPCB के 15 मिनट के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि 39 निगरानी केंद्रों पर PM2.5 की औसत सांद्रता शाम 7.45 बजे 190 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी, जो रात 8 बजे बढ़कर 259 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गई।

ये पूरे देश के 24 घंटे के औसत PM2.5 मानक से 4 गुना ज्यादा था।

ADVERTISEMENT