मथुरा में मां-बेटी को 2 किलोमीटर तक कार पर घसीटा, हत्या के प्रयास में 2 गिरफ्तार
मथुरा में एक वीडियो सामने आने के बाद 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस वीडियो में वे एक महिला और उसकी मां को अपनी कार के बोनट पर करीब 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए दिख रहे थे। यह वारदात 2 नवंबर को पनीगांव गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि कोर्ट के खर्चे को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित महिलाओं को आखिर में एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया गया। इस घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
मामला तब शुरू हुआ जब प्रेम और पुनीत, पवन के घर अदालत के खर्चों का पैसा वापस मांगने गए थे। बातचीत गर्मा-गर्मी में बदल गई और देखते ही देखते यह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले लिया। वहां ग्रामीण भी जमा हो गए थे। वहां से भागने की कोशिश करते हुए आरोपियों ने पवन की मां और बहन को अपनी कार के बोनट पर घसीटते हुए गाड़ी दौड़ा दी। पहले तो इन पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगे थे, लेकिन जब पुलिस ने वीडियो देखा तो आरोपों को हत्या के प्रयास में बदल दिया गया। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस इस मामले में शामिल एक और व्यक्ति की तलाश कर रही है।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2118197196697035012