केरलम: बेकाबू बस ने घर में घुसकर ली जान, दिल दहला देने वाला मंजर CCTV में कैद
देश
केरलम के त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम में एक दिल दहला देने वाला बस हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। इसने पहले सड़क पर चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिनमें एक कार, मोटरसाइकिल, वैन और ऑटो-रिक्शा भी शामिल थे। इसके बाद बस एक घर की चारदीवारी को तोड़ते हुए भीतर घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में रिया फातिमा नाम की एक लड़की की जान चली गई, वहीं कई दूसरे लोग घायल हो गए।