संगरूर में भाजपा कार्यायल पर पेट्रोल बम हमला, बाल-बाल बचे नेता और कार्यकर्ता
देश
पंजाब के संगरूर में सोमवार सुबह किसी ने भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर हमला कर दिया। यह बोतल दफ्तर की बाहरी दीवार से टकराई, जिससे वहां हल्की आग लग गई और दीवार पर जलने के निशान बन गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ।
भाजपा ने हमले को बताया सोची-समझी साजिश
पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सबूत जमा कर रही है। हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र अत्री (SP) ने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाजपा नेताओं ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश है। साथ ही, वे पंजाब सरकार पर राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगा रहे हैं।