उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक बेहद दुखद हादसा हुआ। चलती मोटरसाइकिल पर अचानक एक बंदर कूद गया, जिसकी वजह से बाइक सवार कमलेश कुमार का संतुलन बिगड़ गया।
बाइक पलटने के बाद कमलेश की 6 साल की भतीजी समीक्षा एक कार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, कमलेश कुमार ने भी बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अज्ञात कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज
यह हादसा तब हुआ, जब कमलेश और समीक्षा एक रिश्तेदार के घर से अपने घर लौट रहे थे। इस दुर्घटना के बाद समीक्षा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। अब पुलिस उस कार चालक को तलाश रही है और पूरी घटना की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।