आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के तंगुतुरु टोल प्लाजा पर रविवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल थीं।
उनकी कार एक बस के पीछे खड़ी होकर इंतजार कर रही थी। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
कार में सवार केवल एक शख्स जिंदा बचा
हादसे के शिकार हुए लोगों में जगरलामुडी श्रीनिवास राव, उनकी पत्नी शिवा पार्वती, कामेश्वराम्मा और साई शामिल थे। ये सभी चेरुवुकॉम्मुपलेम के रहने वाले थे और पंचायत चुनाव के लिए अपने घर लौट रहे थे।
इस दर्दनाक हादसे में सिर्फ साई कृष्णा नाम का एक लड़का ही जिंदा बचा। घटना की खबर मिलने के बाद राज्य के मंत्रियों ने इस पर गहरा दुख जताया।