NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / इंड‍िया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा, प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान
    अगली खबर
    इंड‍िया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा, प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान
    इंड‍िया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा।

    इंड‍िया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा, प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 21, 2022
    03:01 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर जलने वाली अमर जवान ज्योति की मशाल के बंद किए जाने के निर्णय के बाद उठे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है।

    उन्होंने कहा है कि इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट से बनी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा के तैयार होने तक वहां पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी। जिसका 23 जनवरी को अनवरण किया जाएगा।

    ऐलान

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर किया ऐलान

    प्रधानमंत्री मोदी ने नेताजी बोस की प्रतिमा के साथ ट्वीट कर उनकी प्रतिमा लगाए जाने का ऐलान किया है।

    उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए बहुत ज्यादा खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। नेताजी की यह भव्य प्रतिमा उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।'

    अनावरण

    प्रधानमंत्री मोदी 23 जनवरी को करेंगे होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट कर लिखा, 'जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती तब तक उस स्थान पर उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा को लगाया जाएगा। उनकी इस होलोग्राम प्रतिमा का मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती के अवसर पर अनावरण करूंगा।'

    बता दें कि मोदी सरकार नेताजी सुभाष चंद बोस के देश की आजादी में दिए गए योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है।

    विलय

    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में होगा अमर जवान ज्योति की मशाल का विलय

    बता दें केंद्र सरकार ने पिछले 50 सालों से इंडिया गेट पर जल रही अमर जवान ज्योति की मशाल की लौ शुक्रवार से बंद करने का निर्णय किया है।

    इस मशाल की लौ का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में विलय किया जाएगा। इसके लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे और उनके द्वारा ही लौ का विलय किया जाएगा।

    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में किया था।

    कारण

    ऐसा क्यों किया जा रहा है?

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले देश के लिए अलग-अलग युद्धों और संघर्षों में शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कोई स्मारक नहीं था। इसलिए इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति जलती थी। अब इसके लिए एक समर्पित म्यूजियम और स्मारक है। इसलिए अब से अमर जवान ज्योति राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलेगी।

    बता दें कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनने के बाद राजनेता और सैन्य अधिकारी इंडिया गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित नहीं करते हैं।

    विरोध

    कांग्रेस ने जताया फैसले पर विरोध

    सरकार के इस निर्णय का कांग्रेस ने विरोध किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते, कोई बात नहीं। हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे।'

    इस पर सरकार का कहना है कि मशाल को बुझाया नहीं जा रहा है, बल्कि उसका विलय किया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    नरेंद्र मोदी
    इंड‍िया गेट
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दिल्ली

    क्या मुंबई और दिल्ली में शुरू हो चुकी है कोरोना महामारी की तीसरी लहर? मुंबई
    दिल्ली और मुंबई में पहली बार 2 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट, क्या हैं इसके मायने? मुंबई
    रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली राष्ट्रीय हड़ताल, रद्द होंगी FIR NEET
    दिल्ली: LNJP अस्पताल में भर्ती किसी भी ओमिक्रॉन संक्रमित को नहीं पड़ी ICU की जरूरत- डॉक्टर कोरोना वायरस

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के खातों में डाले 1,000 करोड़ रुपये, वोटबैंक पर नजर उत्तर प्रदेश की राजनीति
    ओमिक्रॉन के खतरे के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने की हालातों की समीक्षा, वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश महाराष्ट्र
    कृषि कानूनों पर कृषि मंत्री बोले- हम एक कदम पीछे हटे हैं, फिर आगे बढ़ेंगे किसान
    केंद्र सरकार की ओर से साल 2021 में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाएं कौनसी हैं? प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

    इंड‍िया गेट

    नये संसद भवन के शिलान्यास के बीच योजना पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? संसद
    शुरू हो सकेगा नए संसद भवन का निर्माण कार्य, सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी दिल्ली
    अब इंडिया गेट पर नहीं जलेगी अमर जवान ज्योति, युद्ध स्मारक की लौ में होगा विलय दिल्ली

    राहुल गांधी

    प्रधानमंत्री का विपक्ष पर हमला, बोले- संसद न चलने देना संविधान, लोकतंत्र और जनता का अपमान नरेंद्र मोदी
    दिल्ली में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामला गरमाया, पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी दिल्ली
    दिल्ली कैंट मामला: राहुल गांधी ने ट्वीट की पीड़ित परिवार की तस्वीर, बाल आयोग का नोटिस रेप
    प्रशांत किशोर ने अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दिया पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025