केरलम के पद्मा थिएटर में लगी आग, बड़ा हादसा होते-होते बचा
देश
केरलम के मालाप्पुरम के पद्मा थिएटर की स्क्रीन 2 में शुक्रवार सुबह आग लग गई। ठीक कुछ घंटों बाद यहां 2 नई फिल्मों का प्रीमियर होना था। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने आग देखते ही तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
आग पर पाया गया काबू
दमकल की 2 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और एक घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। थिएटर स्टाफ और दमकलकर्मियों की तत्परता से बड़ा नुकसान होने से बच गया और थिएटर के बाकी हिस्से सुरक्षित रहे।