गुजरात: राजकोट में कर्ज के चलते एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या
देश
गुजरात के राजकोट में मंगलवार को आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहां एक परिवार के 3 सदस्य मृत पाए गए। इनकी पहचान दिलीप खाखड़, उनकी पत्नी स्मिता और उनके बेटे निशांत के रूप में हुई है। पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला है। अधिकारियों के मुताबिक, परिवार ने जहर खाकर जान दी। शुरुआती जांच में वित्तीय तनाव को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।
निशांत पर था लाखों रुपये का कर्ज
पुलिस के मुताबिक, निशांत ने कई लोगों से लाखों रुपये का कर्ज ले रखा था और उसकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। इससे वह कर्ज चुकाने में असमर्थ हो गया था। इस वजह से पूरे परिवार पर भारी दबाव था। जांचकर्ताओं का मानना है कि यही कर्ज इस घटना की मुख्य वजह हो सकता है। फिलहाल, मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस पूरी सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।