दिल्ली: 15 महीने में 208 चालान कटे, कैब ड्राइवर पर 4 लाख का जुर्माना
दिल्ली का एक कैब ड्राइवर अब बड़ी मुसीबत में फस गया है। पिछले 15 महीने से भी कम समय में उस पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 208 चालान हुए हैं। इनमें ज्यादातर चालान तेज गाड़ी चलाने (ओवरस्पीडिंग) के लिए थे। अब उस पर कुल 4.125 लाख रुपये का भारी जुर्माना हो गया है।
पुलिस को उसे ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि उसके संपर्क नंबर गलत थे। हालांकि, आखिरकार पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा से ढूंढ निकाला।
लाइसेंस सस्पेंशन और परिवहन ब्लैकलिस्टिंग
उस ड्राइवर का लाइसेंस रद्द करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिवहन विभाग जल्द ही उसे आधिकारिक नोटिस भेजेगा।
इसी बीच, सुप्रीम कोर्ट ने भी नियमों को और सकत कर दिया है। अब जो गाड़ियां जुरमाना नहीं चुकातीं, उन्हें परिवहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट किया जा सकेगा। इससे उनका रजिस्ट्रेशन रिन्यू करवाना या गाड़ी का मालिकाना हक ट्रांसफर करना मुश्किल हो जाएगा।
ड्राइवर के वकील ने बताया है कि वे जल्द ही बकाया जुरमाना भर देंगे। उनका कहना है कि इन सकत कदमों का मकसद सड़कों को सभी के लिए ज्यादा सुरक्षित बनाना है।