अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर आनंद के पास एक तेज रफ्तार क्रेन अनियंत्रित होकर लक्जरी बस से जा टकराई। इस टक्कर से बस एक खड़े तेल टैंकर में जा घुसी। इस हादसे की चपेट में तीनों वाहन आए, जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए।
अग्निशमन विभाग ने 2 यात्रियों को बचाया
आनंद फायर ब्रिगेड के फायर ऑफिसर धर्मेश गोर अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बस में बुरी तरह फंसे 2 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को निकालने का काम संभाला और यातायात को सुचारु बनाए रखा।
सभी घायलों को इलाज के लिए करमसद मेडिकल हॉस्पिटल ले जाया गया।