समाजवादी पार्टी सांसद पर SC-ST अधिनियम का शिकंजा, गणेश विसर्जन में विवाद
उत्तर प्रदेश के बखिरा इलाके में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई एक घटना के बाद समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद लक्ष्मीकांत (पप्पू) निषाद पर अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC-ST एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब DJ बजने से रोका, तो बात गरमा गई। आरोप है कि इसी दौरान निषाद ने किसी से मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।
विशाल कुमार ने लगाया मारपीट का आरोप
इस हंगामे के दौरान सांसद निषाद की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके जाने की खबरें हैं। इसके बाद निषाद ने अपनी गाड़ी में तोड़फोड़ के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। वहीं, दूसरी ओर स्थानीय निवासी विशाल कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि निषाद ने अपनी कार से उन्हें जानबूझकर टक्कर मारी और जातिसूचक गालियां दीं। जिले के पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव ने भी विशाल कुमार के इस आरोप का समर्थन किया है। पुलिस अब दोनों ही पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।