गांधी परिवार पर टिप्पणी महंगी पड़ी, 85 साल के बुजुर्ग पर FIR
देश
तिरुवनंतपुरम में रहने वाले 85 साल के एक बुजुर्ग कानूनी मुश्किल में आ गए हैं। आरोप है कि उन्होंने एक वॉट्सएप ग्रुप में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं।
4 नवंबर को एक कांग्रेस नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद शहर की साइबर क्राइम पुलिस ने रवींद्रनाथन नायर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस बोली- नायर ने कांग्रेस नेताओं को बनाया निशाना
पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया है कि नायर ने जो मैसेज भेजे थे, उनका मकसद कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाना था। ये मैसेज वॉट्सएप ग्रुप के बाकी सदस्यों ने भी देखे थे।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।