बेंगलुरु में अचानक हिली धरती, 3.0 तीव्रता का भूकंप आया
देश
शुक्रवार सुबह 9 बजकर 1 मिनट पर बेंगलुरु में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे धरती थोड़ी हिल गई। इसका केंद्र शहर के ठीक बाहर डोड्डाबल्लापुर तालुक के तिम्मोजानहल्ली गांव के पास था।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी और कर्नाटक की आपदा निगरानी टीम, दोनों ने ही इस कंपन की पुष्टि की है।
30 किलोमीटर के दायरे में महसूस हुए झटके
भूकंप का झटका करीब 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में महसूस किया गया। हालांकि, यह इलाका कम भूकंपीय गतिविधियों (सिस्मिक जोन II) वाला है। इस कारण विशेषज्ञों का कहना है कि इससे ज्यादा खतरा नहीं है।
KSNDMC ने लोगों से घबराने से मना करते हुए आश्वस्त किया कि इस हल्के भूकंप से किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है।