NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार: नवादा में दलित बस्ती में दबंगों ने लगाई आग, 80 घर खाक; क्या है मामला?
    अगली खबर
    बिहार: नवादा में दलित बस्ती में दबंगों ने लगाई आग, 80 घर खाक; क्या है मामला?
    बिहार के नवादा में दलित बस्ती में आग लगाने की घटना हुई है

    बिहार: नवादा में दलित बस्ती में दबंगों ने लगाई आग, 80 घर खाक; क्या है मामला?

    लेखन आबिद खान
    Sep 19, 2024
    12:41 pm

    क्या है खबर?

    बिहार के नवादा जिले में एक दलित बस्ती में आग लगाने की घटना हुई है।

    18 सितंबर की रात दबंगों ने बस्ती के करीब 80 घरों को आग के हवाले कर दिया है। गोलीबारी और मारपीट की भी खबर है।

    इसके बाद यहां तनाव बना हुआ है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    आइए जानते हैं पूरी घटना क्या है।

    वजह

    क्या है विवाद की जड़?

    मामला नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर पंचायत के कृष्णा नगर गांव का है। घटना के पीछे जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव के एक बड़े हिस्से पर दलित परिवार रहते हैं। आरोप है कि इस हिस्से को भूमाफिया जबरन बेचना चाह रहे थे, जिसका लोग विरोध कर रहे थे। इसे लेकर ही विवाद चल रहा है, जिसकी सुनवाई भी कोर्ट में हो रही है।

    घटना

    घटना के दौरान क्या-क्या हुआ?

    ग्रामीणों ने बताया कि करीब 100 दबंग अचानक दलित बस्ती में पहुंचे और गोलीबारी करने लगे। दबंगों ने करीब 50 राउंड फायरिंग की।

    इसके बाद घरों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान कई मवेशी भी जल गए और घर में रखा सामान भी खाक हो गया। ज्यादातर घर फूस और खपरैल के थे, इसलिए आग तेजी से फैल गई।

    इसके बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    पुलिस

    घटना के बारे में पुलिस ने क्या बताया? 

    नवादा के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव धीमान ने कहा, "40 से 50 घरों में आग लगी है। अभी तक किसी के मारे जाने की की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि हवाई फायरिंग भी की गई है। अभी तक खोखा हमें नहीं मिला है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है। जो मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है, उसे मिलाकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।"

    ग्रामीण

    घटना के बारे में ग्रामीणों ने क्या बताया?

    दैनिक भास्कर से एक पीड़िता ने कहा, "हम लोग की बस्ती सरकारी जमीन पर है। नंदू पासवान इसे कब्जा करना चाहता है। वो अपने साथियों के साथ आया और इस घटना को अंजाम दिया। बहुत नुकसान हुआ है।"

    एक अन्य ग्रामीण ने कहा, "हम लोग कई साल से यहां रह रहे हैं। जमीन बिहार सरकार की है। इस पर भूमाफिया की नजर थी। वे कुछ दिनों से जमीन को बेच भी रहे थे। हम लोग इसका विरोध कर रहे थे।"

    विपक्ष

    विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा, 'महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज! नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेखबर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या?'

    BSP प्रमुख मायावती ने लिखा, 'नवादा में दलितों के घरों को जलाकर उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर। सरकार दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए आर्थिक मदद भी करे।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    दलित
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका: पेंसिल्वेनिया में 2 भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई थी कार अमेरिका
    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025: भारतीय दर्शक कब और कहां देख पाएंगे यह कार्यक्रम?  कान्स फिल्म फेस्टिवल
    गूगल बना रही सॉफ्टवेयर AI एजेंट, जानिए किस तरह होगा इसका उपयोग  गूगल
    पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 की मौत, 6 की हालत गंभीर पंजाब

    बिहार

    बिहार पुलिस में 3 ट्रांसजेंडर बनेंगे दारोगा, राज्य के इतिहास में पहला मौका बिहार पुलिस
    विधानसभा उपचुनाव: 7 राज्यों की 13 सीटों पर मतदान जारी, जानें हर सीट के समीकरण उपचुनाव
    बिहार: महिला को सांप ने काटा, पति सांप और पत्नी दोनों को अस्पताल लाया भागलपुर
    NEET पेपर लीक मामले में बिहार से मुख्य सरगना गिरफ्तार, 10 दिन की CBI हिरासत में NEET

    दलित

    हाथरस मामला: मुख्य आरोपी ने पीड़िता को बताया दोस्त, लिखा- लड़की को उसके घरवालों ने मारा उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: बुजुर्ग दलित की पिटाई, पेशाब पीने को किया मजबूर योगी आदित्यनाथ
    मध्य प्रदेश: पार्टी में खाना छूने पर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या मध्य प्रदेश
    उन्नाव: खेत में बेहोश मिली तीन दलित लड़कियां; दो की मौत, तीसरी की हालत गंभीर उत्तर प्रदेश

    क्राइम समाचार

    दिल्ली: भजनपुरा में जिम मालिक की चाकू घोंपकर हत्या, चेहरे पर 21 बार किया हमला  दिल्ली
    आंध्र प्रदेश: नाबालिग लड़की का उसके स्कूल के किशोरों ने गैंगरेप किया, शव नहर में फेंका आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी समेत 2 IPS अधिकारियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा जगन रेड्डी
    अमेरिका: इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ने महिला प्रशंसकों को गुलाम बनाकर उनकी तस्करी की, मिली सजा अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025