पंजाब में एक महीने में सामने आई परली जलाने की 7,927 घटनाएं, पिछले साल से 136 प्रतिशत अधिक
देश
पंजाब में इस साल गेहूं की पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अप्रैल से अब तक 7,927 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 136 प्रतिशत ज्यादा हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले तीन साल में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे हवा की क्वालिटी और लोगों की सेहत को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
फिरोजपुर में सबसे ज्यादा जलाई गई पराली
फिरोजपुर 773 मामलों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद तरनतारन और बठिंडा का नंबर आता है। हालांकि, अधिकारियों ने 60 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है और सैकड़ों FIR भी दर्ज की हैं, लेकिन असलियत यह है कि जुर्माने की बहुत कम रकम ही वसूल हो पाई है। किसान अभी भी चारे की कटाई के बाद फसल के अवशेष जला रहे हैं, जिसकी वजह से इन सभी दंडों के बावजूद प्रदूषण को रोकना मुश्किल हो रहा है।