केरलम: एंबुलेंस ड्राइवर को झपकी आई, 75 वर्षीय मरीज की दर्दनाक मौत
देश
केरलम के कट्टाप्पना के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक एंबुलेंस दीवार से टकरा गई, जिसमें सवार 75 वर्षीय राजन एमके की जान चली गई। राजन को उनकी बिगड़ती तबीयत के चलते एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन इस दुर्घटना में वे नहीं बच सके।
पुलिस को शक है कि ड्राइवर को झपकी आ गई
दुर्घटना में एंबुलेंस ड्राइवर टीजो (45) घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एम्बुलेंस में सवार 2 अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं थीं, पर अब वे ठीक हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह हादसा ड्राइवर की थकान की वजह से हुआ होगा।
पुलिस को संदेह है कि टीजो को गाड़ी चलाते वक्त झपकी आ गई थी। राजन एमके के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उसे उनके परिवार को सौंपा जाएगा।