NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / आजम खान के खिलाफ अब तक 72 मामले दर्ज, पुलिस कर रही हिस्ट्रीशीट खोलने पर विचार
    आजम खान के खिलाफ अब तक 72 मामले दर्ज, पुलिस कर रही हिस्ट्रीशीट खोलने पर विचार
    देश

    आजम खान के खिलाफ अब तक 72 मामले दर्ज, पुलिस कर रही हिस्ट्रीशीट खोलने पर विचार

    लेखन प्रमोद कुमार
    August 12, 2019 | 11:28 am 1 मिनट में पढ़ें
    आजम खान के खिलाफ अब तक 72 मामले दर्ज, पुलिस कर रही हिस्ट्रीशीट खोलने पर विचार

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अकसर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले आजम खान के खिलाफ इस साल अप्रैल से लेकर अब तक 72 मामले दर्ज हो चुके हैं। कुछ दिन पहले रामपुर प्रशासन ने उन्हें भू-माफिया घोषित किया था। अब पुलिस उनकी हिस्ट्री शीट खोलने पर विचार कर रही है। आइये, इस बारे में विस्तास से जानते हैं।

    आजम के खिलाफ दर्ज हुए 72 मामले

    रामपुर के जिलाधिकारी ने बताया कि आजम खान के खिलाफ दर्ज अधिकतर मामले आपराधिक हैं, जिसमें चोरी और जमीन पर कब्जा करने जैसे आरोप हैं। इसलिए उनकी हिस्ट्री शीट खोलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 72 में से 15 मामलों में उनके खिलाफ चार्जशीट दायर हो चुकी है और बाकी मामलों में जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि हिस्ट्री शीट खोलने के बाद पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रख सकेगी।

    क्या होती है हिस्ट्री शीट

    हिस्ट्री शीट में एक अपराधी के अपराध का ब्यौरा रखा जाता है और इसे जिले के सभी पुलिस थानों में वितरित किया जाता है। इससे अपराधियों की पहचान में मदद मिलती है। इसके जरिए पुलिस अपराधी पर नजर रखती है।

    गुरुवार को दर्ज हुआ था ताजा मामला

    आजम खान के खिलाफ ताजा मामला गुरुवार को शत्रु संपत्ति का दायर हुआ था। इसमें आजम खान समेत चार लोगों को आरोपी बताया गया था। यह मुकदमा इस आरोप में दर्ज कराया गया है कि रामपुर के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने आजम खान और उनके जौहर विश्वविद्यालय ट्रस्ट को फायदा पहुंचाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी कर गलत नोटिस जारी किया था। नायब तहसीलदार की तरफ से यह मुकदमा दर्ज कराया गया था।

    बेटे ने कही अदालत जाने की बात

    समाजवादी पार्टी के विधायक और आजम खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि झूठी शिकायतों के आधार पर पुलिस ने उनके पिता के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। इसके खिलाफ वो अदालत जाएंगे।

    भूमाफिया घोषित हो चुके हैं आजम खान

    किसी जमाने में अपनी करीबी रहीं जया प्रदा को लोकसभा चुनाव हराने वाले आजम पर किसानों और नदियों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। जैसा हमने बताया अब तक उन पर 72 मामले दर्ज हैं। सरकार उन्हें भूमाफिया घोषित कर चुकी है और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इससे पहले पुलिस ने जौहर विश्वविद्यालय में छापा मारकर चोरी की लगभग दो हजार बेशकीमती किताबें और पांडुलिपियां बरामद की थीं। आजम इस यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं।

    संसद में विवादित टिप्पणी कर घिरे थे आजम खान

    हाल ही में संपन्न हुए संसद के सत्र के दौरान आजम खान विवादित टिप्पणी कर मुश्किलों में घिरे थे। उन्होंने सदन की अध्यक्षता कर रही सांसद रमा देवी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर संसद में जमकर हंगामा हुआ था। रमा देवी ने कहा कि वह लोकसभा स्पीकर से शिकायत कर उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग करेंगी। बाद में आजम खान ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी।

    जयाप्रदा के लिए दिया था घटिया बयान

    लोकसभा चुनावों से पहले आजम खान ने भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा पर निशाना साधते हुए मर्यादा की सीमा पार कर दी थी। उन्होंने कहा, "जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है।" हालांकि, उन्होंने अपने बयान में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनका इशारा उन्हीं की तरफ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    समाजवादी पार्टी
    आजम खान
    लोकसभा चुनाव
    विवादित बयान

    समाजवादी पार्टी

    शिया धर्मगुरु का दावा- महिला से बदसलूकी के लिए AMU से निकाले गए थे आजम खान उत्तर प्रदेश
    विपक्ष के बहुमत वाली राज्यसभा से भाजपा ने कैसे पास कराया तीन तलाक बिल, जानें पीयूष गोयल
    सपा नेता के भाई का है उन्नाव रेप पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाला ट्रक भारतीय जनता पार्टी
    उन्नाव रेप केस: पीड़िता की कार दुर्घटना मामले में भाजपा विधायक पर हत्या का मामला दर्ज भारतीय जनता पार्टी

    आजम खान

    भाजपा सांसद रमा देवी पर विवादित टिप्पणी के लिए आजम खान ने मांगी माफी भारतीय जनता पार्टी
    आजम खान के विवादित बयान पर हंगामा तेज, सदन से निलंबित करने की मांग समाजवादी पार्टी
    2019 लोकसभा चुनावों में जब्त हुई 3,439 करोड़ रुपए की वस्तुएं, 2014 के मुकाबले तीन गुना दिल्ली
    लोकसभा चुनावः तीसरे चरण के तहत 117 सीटों पर वोटिंग जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने डाला वोट शशि थरूर

    लोकसभा चुनाव

    सोनिया गांधी को बनाया गया अंतरिम अध्यक्ष, क्या कभी गांधी परिवार से बाहर सोच पाएगी कांग्रेस? सोनिया गांधी
    आज रात तक कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, पार्टी में रायशुमारी जारी दिल्ली
    हरियाणा में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, भूपिंदर हुड्डा बेटे के साथ छोड़ेंगे पार्टी! हरियाणा
    अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, खड़गे और वासनिक का नाम सबसे आगे जम्मू-कश्मीर

    विवादित बयान

    अनुच्छेद 370: मुख्यमंत्री खट्टर बोले- अब हरियाणा वाले भी ला सकते हैं कश्मीरी लड़की हरियाणा
    भाजपा विधायक का घटिया बयान, बोले- अब कोई भी गोरी कश्मीरी लड़की से शादी कर सकेगा जम्मू-कश्मीर
    सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को बताया था कोकीन लेने वाला, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR छत्तीसगढ़
    गोडसे को देशभक्त बताने वालीं साध्वी प्रज्ञा को भाजपा से बाहर किया जाना चाहिएः नीतीश कुमार बिहार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023