NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / IIT रुड़की में सात फैकल्टी मेंबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला
    IIT रुड़की में सात फैकल्टी मेंबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला
    1/4
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    IIT रुड़की में सात फैकल्टी मेंबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 18, 2018
    03:03 pm
    IIT रुड़की में सात फैकल्टी मेंबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

    इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रूड़की के सात फैकल्टी मेंबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली तीन महिलाओं में एक अमेरिकी महिला शामिल है। बाकी दो महिलाओं के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा नैनोटेक्नोलॉजी विभाग की एक दलित स्कॉलर ने भी शुक्रवार को 3 फैकल्टी मेंबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जो उसके Ph.D गाइड भी थे। इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

    2/4

    दलित स्कॉलर के आरोप

    नैनोटेक्नोलॉजी विभाग की दलित स्कॉलर ने फैकल्टी मेंबर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनका यौन उत्पीड़न किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि फैकल्टी मेंबर ने उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी है। वहीं संस्थान प्रबंधन ने स्कॉलर के इन आरोपों को झूठा बताया है। संस्थान ने बताया कि इससे पहले एक सुपरवाइजर ने छात्रा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था।

    3/4

    अमेरिकी महिला ने ईमेल के जरिए भेजी अपनी शिकायत

    अमेरिकी महिला ने हरिद्वार पुलिस को भेजी अपनी शिकायत में तीन फैकल्टी मेंबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। खबरों के मुताबिक, संभवतः ये तीनों मेंबर मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग से हैं। हरिद्वार के SSP ने इन खबरों की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी महिला ने ईमेल किया है जबकि बायोटेक की एक छात्रा ने मैसेज के जरिए अपनी शिकायत दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है।

    4/4

    2015 में IIT में आई थी अमेरिकी महिला

    SSP अग्रवाल ने बताया कि वे अमेरिकी महिला से संपर्क में हैं। अमेरिकी महिला 2015 में मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए संस्थान में आई थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो संस्थान की छात्रा के मैसेज मामले में तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। इसके बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। बता दे, संस्थान ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IIT रुड़की

    IIT रुड़की

    इंजीनियर्स डे: जानिए भारत में IIT संस्थानों का इतिहास और रैंकिंग IIT-बॉम्बे
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023