आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री अल्ल नानी का हार्ट अटैक से निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
देश
57 वर्षीय अल्ल काली कृष्णा श्रीनिवास, जिन्हें लोग अल्ल नानी कहकर जानते थे, का विशाखापट्टनम में हार्ट अटैक से निधन हो गया। आंध्र प्रदेश की राजनीति में वे एक जाना-पहचाना नाम थे।
वाईएस जगन मोहन रेड्डी की सरकार में उन्होंने उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जैसे अहम पद संभाले थे। कुछ समय पहले ही वे तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) में शामिल हुए थे।
अल्ल नानी का राजनीतिक सफर 3 पार्टियों से होकर गुजरा
ननी ने कांग्रेस से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और एलुरु से विधायक बने थे। इसके बाद वे YSRCP में शामिल हुए और वहां के प्रमुख नेताओं में गिने जाने लगे। हाल ही में उनका टीडीपी में शामिल होना बताता है कि वे राजनीति में कितने सक्रिय थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।