NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पिछले एक साल में 519 भारतीयों को अमेरिकी सरकार ने अपने देश से निर्वासित किया
    अगली खबर
    पिछले एक साल में 519 भारतीयों को अमेरिकी सरकार ने अपने देश से निर्वासित किया
    एक साल में 519 भारतीयों को अमेरिका से निकाला गया

    पिछले एक साल में 519 भारतीयों को अमेरिकी सरकार ने अपने देश से निर्वासित किया

    लेखन Manoj Panchal
    Dec 07, 2024
    03:28 pm

    क्या है खबर?

    भारत सरकार ने बताया है कि पिछले एक साल में कुल 519 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से निर्वासित किया गया।

    विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन आजाद ने शुक्रवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

    अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2023 से अक्टूबर 2024 की अवधि के दौरान इन भारतीय नागरिकों को भारत निर्वासित किया गया। अमेरिकी सरकार द्वारा वाणिज्यिक और चार्टर्ड उड़ानों के माध्यम से इन लोगों को निर्वासन किया गया।

    रिपोर्ट

    क्यों किए गए निर्वासित?

    आजाद ने अपने उत्तर में ये नहीं बताया कि इन लोगों को अमेरिका ने क्यों निर्वासित किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) के अनुसार, जिन भारतीय नागरिकों को अमेरिका से भारत निर्वासित किया गया, उन्हें निष्कासन का आदेश दिया गया था, क्योंकि सक्षम प्राधिकारियों ने उन्हें अमेरिका में रहने के लिए अनधिकृत घोषित कर दिया था।

    आजाद ने यह जानकारी तृणमूल कांग्रेस के सदस्य माला रॉय द्वारा उठाए गए प्रश्न के बाद दी।

    पिछला मामला

    वित्त वर्ष 2024 में 1,100 से अधिक भारतीय हुए निर्वासित

    अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने 2023-24 के दौरान 1,100 से अधिक भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया है।

    DHS ने कहा था कि वे देश में अवैध रूप से रह रहे थे।

    DHS में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव रॉयस मरे ने कहा था, "वित्त वर्ष 2024 में, जो 30 सितंबर, 2024 को समाप्त हुआ, अमेरिका ने 1,100 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    भारत-अमेरिका संबंध

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    अमेरिका

    ट्रंप की विवादित नियुक्तियां: वैक्सीन-विरोधी बनेंगे स्वास्थ्य मंत्री, रक्षा मंत्री पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका को ईरान से मिला 'लिखित आश्वासन', डोनाल्ड ट्रंप की हत्या नहीं करेंगे ईरान
    न्यूयॉर्क में नीलाम होगी 1954 की दुर्लभ पेंटिंग, तोड़ सकती है सभी पुराने रिकॉर्ड  न्यूयॉर्क
    अमेरिका ने यूक्रेन को रूस पर हमले के लिए अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी दी यूक्रेन युद्ध

    भारत-अमेरिका संबंध

    अमेरिका ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, किसान आंदोलन पर बोला- शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र की पहचान अमेरिका
    प्रधानमंत्री मोदी ने की जो बाइडन से बात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा भारत की खबरें
    भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिका ने कहा- अपने दोस्त के साथ खड़े हैं अमेरिका
    तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन, संबंधों की मजबूती पर रहेगा जोर भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025