NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केरल: 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस बोली- माफ करना बेटी
    अगली खबर
    केरल: 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस बोली- माफ करना बेटी
    केरल पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

    केरल: 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस बोली- माफ करना बेटी

    लेखन आबिद खान
    Jul 30, 2023
    05:28 pm

    क्या है खबर?

    केरल के एरनाकुलम में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। करीब 20 घंटे बाद बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में बोरे में बंद पाया गया।

    आज सुबह बच्ची के शव को उस स्कूल में रखा गया, जहां वह पढ़ती थी। सैकड़ों लोगों ने बच्ची को श्रद्धांजलि दी और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

    पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    अपहरण

    शुक्रवार शाम हुआ था बच्ची का अपहरण

    रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को आरोपी घर के बाहर खेल रही बच्ची को मिठाई खिलाने के बहाने से अपने साथ ले गया था।

    एर्नाकुलम पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने मीडिया को बताया, "बच्ची का शुक्रवार शाम को अपहरण किया गया था। हमने CCTC फुटेज चेक किए, जिसमें बच्ची आरोपी के साथ देखी गई। उसी रात करीब 9.30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उस समय वह नशे की हालत में था और बच्ची उसके साथ नहीं थी।"

    तोट

    बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान

    आरोपी ने बच्ची का रेप करने से पहले उसके साथ मारपीट भी की। कोच्चि के उप महानिरीक्षक श्रीनिवास ए ने कहा कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान हैं।

    आरोपी ने बच्ची की हत्या कर उसका शव बोरे में भरकर फेंक दिया। पुलिस को पूछताछ के दौरान एक स्थानीय दुकानदार ने कहा कि उसने बच्ची को आरोपी के साथ देखा था। जिसके बाद पुलिस ने कचरा फेंकने की खाली पड़ी जगह की तलाशी ली।

    आरोपी

    कौन है आरोपी?

    रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और केरल में मजदूरी करने गया था। बच्ची के माता-पिता भी बिहार के ही हैं और मजदूरी करते हैं।

    आरोपी और बच्ची का परिवार एक ही बिल्डिंग में रहता है। आरोपी के बारे में और जानकारी पता करने के लिए केरल पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है।

    पुलिस का कहना है कि आरोपी 22 जुलाई को एरनाकुलम आया था।

    ट्विट

    पुलिस ने किया ट्वीट- माफ करना बेटी

    बच्ची जिस स्कूल में पढ़ती थी, वहां आज सुबह बच्ची का शव रख सैकड़ों लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गुस्साए लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग भी की। बच्ची को आज सुबह 11 बजे दफनाया गया।

    दूसरी ओर केरल पुलिस ने ट्वीट कर बच्ची से माफी मांगी है। पुलिस ने कहा, 'माफ करना बेटी, तुम्हें माता-पिता से मिलाने की हमारी कोशिशें नाकाम रहीं।'

    लापरवाही

    कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने कहा, "बच्ची अलुवा शहर के अंदर ही थी और समय पर नहीं मिली। यह स्पष्ट होने के बाद भी कि आरोपी ने बच्ची का अपहरण किया, पुलिस कार्रवाई करने में विफल रही। स्थिति ऐसी है कि इन दिनों बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं।"

    हालांकि, केरल पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि जांच के स्तर पर कोई चूक नहीं हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    केरल
    रेप
    केरल पुलिस

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    बिहार

    वीडियो: जेल में बंद पत्रकार मनीष कश्यप ने भागलपुर पुल की खामियों पर उठाए थे सवाल भागलपुर
    बिहार: भागलपुर पुल मामले में इंजीनियर निलंबित, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी भागलपुर
    बालासोर ट्रेन दुर्घटना: बिहार के 43 लोगों की गई जान, 18 अभी भी लापता ओडिशा
    BSSC CGL मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, उम्मीदवारों को देना होगा इतना आवेदन शुल्क CGL भर्ती

    केरल

    केरल हाई कोर्ट की मलप्पुरम नाव हादसे पर तल्ख टिप्पणी, कहा- ये भूलने वाली घटना नहीं  केरल हाई कोर्ट
    केरल: पुलिस के साथ आए मरीज ने इलाज के दौरान महिला डॉक्टर को चाकू मारा, मौत केरल में अपराध
    केरल: महिला डॉक्टर की हत्या का मामला, IMA की मांग- अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
    केरल: ट्रैफिक चालान में पति की बाइक पर दिखी दूसरी महिला, पत्नी पहुंची थाने देश

    रेप

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने रेप के आरोपी को दिया पीड़िता से शादी करने का आदेश बॉम्बे हाई कोर्ट
    झूठा निकला निर्भया गैंगरेप जैसा गाजियाबाद का केस, प्रोपर्टी विवाद के कारण रची गई थी साजिश उत्तर प्रदेश
    झारखंड: दोस्त के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 लोगों ने किया गैंगरेप झारखंड
    पीड़िता की "जान बख्शने" के लिए हाई कोर्ट ने कम की रेप के दोषी की सजा मध्य प्रदेश

    केरल पुलिस

    सनी लियोन से धोखाधड़ी के मामले में केरल पुलिस ने की पूछताछ सेलिब्रिटी गॉसिप
    केरल: एर्नाकुलम में प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, पांच पुलिसकर्मी घायल केरल
    केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता केरल
    भारत में पिछले साल हर हफ्ते ड्यूटी के दौरान हुई 8 पुलिसकर्मियों की मौत- NCRB रिपोर्ट दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025