NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए 446 करोड़ रुपये
    अगली खबर
    पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए 446 करोड़ रुपये

    पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए 446 करोड़ रुपये

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 05, 2020
    12:29 pm

    क्या है खबर?

    विश्व के अन्य राष्ट्रों से भारत के बेहतर सबंध बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई विदेश यात्राओं पर गत पांच साल में कुल 446.52 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

    विदेश मंत्रालय ने बुधवार लोकसभा में यह जानकारी दी। इस दौरान विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने यह भी बताया कि मंत्रालय की ओर से दिए गए खर्च के रिकॉर्ड में चार्टर उड़ानों के संचालन पर आई लागत भी शामिल है।

    सवाल

    विपक्ष के लिखित सवाल के जवाब में दिया जवाब

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश यात्राएं अक्सर विपक्ष के निशाने पर होती हैं और विपक्ष के नेता इन यात्राओं पर होने वाले खर्च का हिसाब भी मांगते रहते हैं।

    इसी क्रम में बुधवार को भी लोकसभा में इसके संबंध में लिखित सवाल पूछा गया था।

    इसके बाद विदेश राज्यमंत्री ने पूरा रिकॉर्ड लेकर लोकसभा में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर एक भी पैसा व्यर्थ बर्बाद नहीं किया गया है।

    खर्च

    प्रधानमंत्री की यात्राओं पर इस तरह हुआ खर्च

    लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर सबसे ज्यादा खर्च 2015-16 में की गई 28 विदेश यात्राओं पर 121.85 करोड़ रुपये का हुआ था।

    इसी तरह साल 2016-17 में कई गई 17 विदेश यात्राओं पर 78.52 करोड़ रुपये, साल 2017-18 में 19 विदेश यात्राओं पर 99.90 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

    इसी तरह साल 2018-19 में 19 यात्राओं पर 100.02 करोड़ और चालू वित्तीय वर्ष में 46.23 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

    जानकारी

    खर्च बचाने के लिए एयरपोर्ट के बाथरूम का उपयोग करते हैं प्रधानमंत्री मोदी

    गत वर्ष गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री अपनी विदेश यात्राओं के खर्च को बचाने के लिए पांच सितारा होटल की जगह एयरपोर्ट टर्मिनल्स के बाथरूम का ही उपयोग करते हैं। इसके अलावा वह अपने साथ बहुत कम स्टाफ लेकर जाते हैं।

    यात्राएं

    प्रधानमंत्री अब तक कर चुके हैं 60 देशों की यात्रा

    रिकॉर्ड के अनुसार प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून, 2017 से लेकर फरवरी 2020 तक अपनी 59 विदेश यात्राओं के दौरान 60 देशों का दौरा कर चुके हैं।

    हालांकि वह 60 देशों की 108 बार यात्रा कर चुके हैं। इसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 6 बार अमेरिका की यात्रा की है।

    इसके अलावा 35 देशों की एक बार, 15 देशों की दो बार, तीन देशों की तीन बार, चार देशों की चार बार, तीन देशों की पांच बार यात्राएं की हैं।

    सबसे ज्यादा

    इंदिरा गांधी ने की थी सबसे ज्यादा विदेश यात्राएं

    प्रधानमंत्रियों को सबसे ज्यादा विदेश यात्रा करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर है। उन्होंने कुल 113 बार विदेश यात्रा की थीं।

    ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 108 यात्रा के साथ अब बस उन्हीं से पीछे रह गए हैं।

    इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान कुल 97 बार विदेश यात्राएं की थीं।

    भारत की ओर से प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने साल 1949 में अमेरिका की पहली विदेश यात्रा की थी।

    समय

    प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे कम समय में की सबसे ज्यादा यात्रा

    भले ही इंदिरा गांधी ने सबसे ज्यादा विदेश यात्रा की हो, लेकिन उन्होंने इन यात्राओं को करने में करीब 15 साल का समय लिया था। इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी 108 विदेश यात्राएं महज 5 साल नौ महीने में ही पूरी कर ली।

    इसी तरह 97 विदेश यात्राएं करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ये यात्राएं 10 साल के कार्यकाल में की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे कम समय में सबसे ज्यादा विदेश यात्रा की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    लोकसभा
    विदेश मंत्रालय
    इंदिरा गांधी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली में निवेश करना चाहता है कनाडा कनाडा
    काम के बीच अटक गई लैपटॉप स्क्रीन? जानिए कैसे करें इस समस्या का समाधान लैपटॉप
    कान्स 2025: बनारसी साड़ी पहन रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय, मांग में लगाया सिंदूर  ऐश्वर्या राय
    पहलगाम हमले से पहले ISI की दिल्ली दहलाने की थी साजिश, ऐसे हुई नाकाम पाकिस्तान समाचार

    नरेंद्र मोदी

    ये हैं भारत के 'डेविड बेकहम', मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने किया जिक्र खेलो इंडिया
    भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप दिल्ली
    भाजपा है असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', नेताओं के बोल दे रहे गवाही दिल्ली
    शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार है सरकार- रविशंकर प्रसाद दिल्ली पुलिस

    लोकसभा

    भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने गांधी के हत्यारे गोडसे को फिर बताया 'देशभक्त' भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कहा- पुतले के साथ-साथ प्रज्ञा सिंह को भी जला देंगे भारतीय जनता पार्टी
    गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह ने दो बार मांगी माफी, राहुल को भी लपेटा राहुल गांधी
    हैदराबाद डॉक्टर रेप-हत्या केस: संसद में उठा मामला, जया बच्चन बोलीं- आरोपियों की हो लिंचिंग तेलंगाना

    विदेश मंत्रालय

    विदेश मंत्रालय की बुकलेट में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एमजे अकबर की तस्वीर दिखने पर विवाद सुषमा स्वराज
    सऊदी अरब में भारतीय इंजीनियर को 10 साल की कैद, पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी का आरोप ट्विटर
    पढ़ाई और नौकरी के लिए विदेश जाने से पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जल्द पास होगा प्रस्ताव शिक्षा
    तालिबान के कब्जे से भारत वापस आया इंजीनियर, 6 अभी भी आतंकी संगठन की कैद में भारत की खबरें

    इंदिरा गांधी

    शीला दीक्षित की ताजपोशी कार्यक्रम में दिखे सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर, विवाद राहुल गांधी
    इन कारणों से कांग्रेस का 'ट्रंप कार्ड' साबित हो सकती हैं प्रियंका गांधी योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की तस्करी का आरोप पाकिस्तान समाचार
    लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का वार, महागठबंधन को बताया महामिलावट नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025